वीडियो--बड़ी ही दुखद घटना नवापारा-राजिम क्षेत्र से ....ब्रह्माकुमारीज द्वारा सुरक्षित भारत के लिए सड़क सुरक्षा मोटर साइकिल यात्रा के तहत ब्रह्माकुमारीज रैली को तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकप वाहन ने मारी टक्कर , 2 लोगो की मौत,2 लोग घायल - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

वीडियो--बड़ी ही दुखद घटना नवापारा-राजिम क्षेत्र से ....ब्रह्माकुमारीज द्वारा सुरक्षित भारत के लिए सड़क सुरक्षा मोटर साइकिल यात्रा के तहत ब्रह्माकुमारीज रैली को तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकप वाहन ने मारी टक्कर , 2 लोगो की मौत,2 लोग घायल

 वीडियो--बड़ी ही दुखद घटना  नवापारा-राजिम क्षेत्र से ....ब्रह्माकुमारीज द्वारा सुरक्षित भारत के लिए सड़क सुरक्षा मोटर साइकिल यात्रा के तहत ब्रह्माकुमारीज रैली  को तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकप वाहन ने मारी टक्कर  , 2 लोगो की मौत,2 लोग घायल


देखे वीडियो-----


गरियाबंद


आध्यात्मिक संस्थान प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय   व राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन की यातायात एवं परिवहन प्रभाग द्वारा  सुरक्षित भारत के लिए सड़क सुरक्षा मोटर साइकिल यात्रा का गरियाबंद  जिले में अभियान  किया जा रहा था । सुरक्षित भारत के लिए सड़क सुरक्षा मोटर साइकिल यात्रा  नवापारा(राजिम) से देवभोग के लिए 30 से अधिक की संख्या में युवा ब्रह्माकुमार भाईयो ने सुरक्षित भारत के तहत् निकाली मोटर साइकिल यात्रा पर जिले के समूचे क्षेत्र में इस अभियान के तहत लोगो को सड़क नियमो पर जागरूक कर रहे थे ताकि लोग अनहोनी घटना से बचे। वही रैली नवापारा, चम्पारण, राजिम,श्यामनगर,कोपरा,फिंगेश्वर, खण्डमा, छुरा,गरियाबंद से होते हुए देवभोग जाना था पर गरियाबंद से अमलीपदर के लिये निकले मोटर साइकिल रैली को इन्दागाव  धुरवागुड़ी  डुमर पुल के पास दुर्घटना होने की सूचना पर पुलिस के ग्राम ध्रुवागुड़ी डुमर पुल के पास पहुंचकर एक्सीडेंट से घायलों को एम्बुलेंस 108 वाहन से उपचार हेतु शासकीय अस्पताल मैनपुर भेजा गया  घटना 07 .06.2022 को 10.45 बजे करीबन, घटना स्थल ग्राम ध्रुवागुड़ी डुमर पुल के पास मेन रोड NH-130(C) में आरोपी बोलेरो पीकप वाहन क्रमांक CG-04-MS-7750 का चालक,  द्वारा अपने वाहन को तेजगति एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर सामने से मोटर सायकल क्रमांक CG-04-DG-3281, CG-12-AC-0668, CG-04-ND-4009 को ठोकर मारकर दुर्घटना कर दिया जिससे मोटर सायकल को चला रहे व उसके पीछे बैठे किशन यादव, कीर्तन साहू, ईश्वर ध्रुव, नरेन्द्र साहू को गंभीर चोंट आई  एवं 3 मोटर सायकल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया,  साथ ही घायलो के  उपचार हेतु एम्बुलेंस 108 वाहन से शासकीय अस्पताल मैनपुर रवाना किया ।



मैनपुर पहुचने पर गरियाबंद के कासनबाय निवासी ईश्वर ध्रुव को डॉक्टरों ने मृत बताया वही नरेंद्र साहू कोपेडीह(टेड़ेसरा) राजनांदगांव   निवासी का  गरियाबंद ले जाते मृत हो गया ।साथ ही गम्भीर रूप से घायल कीर्तन साहू व किशन यादव को रायपुर के मेकाहारा में भर्ती कराया गया है।

आप को यह भी बता दे कि पिकप बहुत ही तेज रफ्तार से सडक में दौड़ रही थी साथ ही तीनो मोटरसाइकिल को ठोकर मारते हुए वही पर पलट गया जिससे 2 मोटर साइकिल में सवार 3 लोगो के टांगो में गम्भीर चोट आई वही 1 वाहन पलटने से   वाहन में दब गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अगर वाहन पलटा नही होता तो औऱ बड़ी घटना हो ने की संभावना बताया जा रहा था जो रैली में शामिल और लोगो को अपने चपेट में लेते जो और बड़ी घटना को अंजाम दे देते।




Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads