पार्टी के पुरोधा का छायाचित्र एवं परिचय पुस्तिका बाटे डॉ गुलाब टिकरिहा
पार्टी के पुरोधा का छायाचित्र एवं परिचय पुस्तिका बाटे डॉ गुलाब टिकरिहा
नवापारा (राजिम)
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं केन्द्रीय रेल्वे बोर्ड सदस्य डॉ गुलाब सिंह टीकरिहा द्वारा संगठन के सबसे महत्वपूर्ण कार्यकर्ता बुथ अध्यक्ष के लिए भारत माता एवं जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय का संयुक्त फोटो व जीवन परिचय पुस्तक अभनपुर विधानसभा के चारों मंडल के सभी बूथों में वितरित करने के लिए अभनपुर रेस्ट हाउस में चारों मंडल के मंडल अध्यक्ष को भेंट कर प्रदान किया। यह सेट रायपुर ग्रामीण जिला के सभी बुथों के लिए बनाया गया है जिसका वितरण किया जा रहा है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे जिला उपाध्यक्ष संतोष शुक्ला, जिला कार्यकारिणी सदस्य राम खिलावन वर्मा, नगर पंचायत उपाध्यक्ष किशन शर्मा, मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष नयापारा- उमेश यादव सोसायटी अध्यक्ष- प्रदीप शर्मा, जिला रायपुर ग्रामीण मंत्री-परदेसी साहू, इंद्र कुमार साहू महामंत्री- नेहरू लाल साहू ,नवल किशोर साहू। रेलवे बोर्ड के सदस्य डॉ गुलाब के टिकरीहा को उसने सकारात्मक सोच के लिए मंडल के सभी नेतृत्व कर्ताओं ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

