पत्रकार कल्याण महासंघ के प्रदेश संयुक्त सचिव की कमान निहारिका श्रीवास्तव के हाथ....... - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

पत्रकार कल्याण महासंघ के प्रदेश संयुक्त सचिव की कमान निहारिका श्रीवास्तव के हाथ.......

 पत्रकार कल्याण महासंघ के प्रदेश संयुक्त सचिव की कमान निहारिका श्रीवास्तव के हाथ.......



रायपुर 

 रायपुर राजधानी निवासी सक्रीय पत्रकार घूमतीदुनिया एवं निहारिका संदेश पत्रिका की प्रधान संपादक को पत्रकार संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिली है । यह जिम्मेदारी उनके सक्रियता को देखते हुए संगठन द्वारा उनको प्रदेश स्तर पर जिम्मेदारी सौंपी गयी है।  बता दे कि नया पत्रकार संगठन "पत्रकार कल्याण महासंघ छत्तीसगढ़" पूरे प्रदेश में अपना वर्चस्व बना रही है इसी कड़ी में संगठन के सरंक्षक आर बी वर्मा,प्रदेश अध्यक्ष सेवक दास दीवान एवं प्रदेश महासचिव सुनील कुमार यादव के दिशा निर्देश में निहारिका श्रीवास्तव को प्रदेश संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं नव नियुक्त प्रदेश संयुक्त सचिव निहारिका श्रीवास्तव ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसमे वह पूरी जिम्मेदारी के साथ अपना काम करेंगी साथ ही समूचे पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में अपने संगठन के पदाधिकारियों के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए सदस्यता अभियान चलाकर पत्रकार साथियों को एक जुट करने में अपना योगदान देंगी ।



 उनके इस उपलब्धि पर प्रदेश अध्यक्ष सेवक दास दीवान प्रदेश महासचिव सुनील कुमार यादव प्रदेश उपाध्यक्ष इस्माइल खान प्रदेश उपाध्यक्ष शशांक दुबे प्रदेश उपाध्यक्ष गुलाब दीवान प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रवीण खरे,प्रदेश सचिव कुलेश्वर सिन्हा प्रदेश संगठन सचिव सुधीर सोनी प्रदेश सह सचिव राजकुमार कुंदरा प्रदेश कार्यकारी सदस्य उत्तर कौशिक प्रदेश कार्यकारी सदस्य अजीत सिंह सहित सभी पदाधिकारियों ने बढ़ाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads