आर्ट ट्राइब समर कैम्प का हुआ समापन बच्चों ने लिया बढ़ चढ़ कर हिस्सा, देखिए तस्वीरें - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

आर्ट ट्राइब समर कैम्प का हुआ समापन बच्चों ने लिया बढ़ चढ़ कर हिस्सा, देखिए तस्वीरें

 आर्ट ट्राइब समर कैम्प का हुआ समापन बच्चों ने लिया बढ़ चढ़ कर हिस्सा, देखिए तस्वीरें



गरियाबंद- 

*आर्ट ट्राइब* के द्वारा आमदी, गरियाबंद , एक माह का _समर कैंप 2022_ आयोजित किया गया, जिसमें 6 से 18 वर्ष के बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, इस समर कैंप में आर्ट, क्राफ़्ट, मेडिटेशन, आर्ट थेरेपी, राइटिंग क्लास, कैलिग्राफी, स्पोकन इंग्लिश, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, वर्कशॉप एवं मज़ेदार गतिविधियां कराई गई।



और इसी के साथ समर कैंप का समापन भी किया गया, इस पर कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चें एवं अभिभावकों ने बड़े उत्साहवर्धन के साथ हिस्सा लिया, इसमें बच्चों की कलाकृतियां प्रदर्शित की गई, जिसमें बच्चों ने ड्रॉइंग, पेंटिंग, क्राफ़्ट, बुकमार्क्स, छाते, पत्थर, सुपा, कपड़ों आदि में खूबसूरत रंगों से पेंटिंग कर उसे नया रूप दिया, व विभिन्न तरह की कलाकृतियां कैनवास पर उकेरी।



बच्चों को बतलाया गया फादर्स डे का महत्त्व एवं इसी दिन, फादर्स डे के उपलक्ष्य में फादर्स डे थीम पर ड्रॉइंग एवं पेंटिंग कॉम्पटीशन भी आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने अपने जीवन में पिता के महत्व को बहुत खूबसूरत रंगों से, अपनी कलाकृतियों के द्वारा व्यक्त किया।




इस मौके पर विशेषकर बच्चों ने एक दूसरे के फेस में पेंटिंग की, अपने पिता के हाथों में भी रंग बिखेरे। इस मौके पर अभिभावकों ने पिता शब्द पर अपने अनुभव बच्चों के साथ साझा किए, एवं पिता का महत्व समझाया। इस बीच अभिभावकों के लिए भी मज़ेदार गतिविधियां रखी गई, जिसमें सभी ने उत्सुकता से हिस्सा लिया। एवं प्रमाण पत्र व पुरस्कार वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर कला के महत्व पर भी चर्चा हुई।


*आर्ट ट्राइब* एक ऐसा स्टार्ट – अप है, जो कि सभी आयु वर्गों के लिए ऐसी जगह है, जहां आप कुछ सीखते है, सिखाते हैं, कुछ नया बनाते हैं, खुद को एक्सप्लोर करते हैं, कला के ज़रिए स्ट्रेस रिलीफ़ करते है, लाइफ को और बेहतर ढंग से जीते हैं। आर्ट ट्राइब आर्ट एजुकेटर, आर्ट थेरेपिस्ट, लाइफ कोच, काउंसलर, व कलाकारों का समूह है, जो कि क्रिएटिव एजुकेशन, आर्ट थेरेपी व आर्ट प्रॉडक्ट्स के जरिए आपकी रचनात्मकता/क्रिएटिविटी के ताले को खोलने की एक चाबी है। और आपके जीवन को बेहतर ढंग से कैसे जिएं, बताने में तत्पर है।



आर्ट केवल एक हॉबी या शौक कि चीज़ नहीं है, और ना ही आर्ट ट्राइब का उद्देश्य आपको आर्टिस्ट या कलाकार बनाना है। इसका उद्देश्य है _क्रिएटिव एजुकेशन_ को बढ़ावा देना, कला के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना, लोगों को और क्रिएटिव बनाना, उन्हें नए आइडियाज़ जनरेट करने में मदद करना, और खुद को बेहतर ढंग से व्यक्त करने में मदद करना और *आर्ट* के माध्यम से लोगों के जीवन में सुकून और खुशियों के रंग भरना। क्योंकि रचनात्मकता उतनी ही ज़रूरी है, जितनी कि साक्षरता। एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए कला एक रामबाण है। और ये सिर्फ शौक का हिस्सा नहीं, बल्कि आज की ज़रूरत है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads