*सिलतरा शासकीय प्राथमिक शाला में मना प्रवेशोत्सव,क्षेत्रीय विधायक हुई शामिल* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*सिलतरा शासकीय प्राथमिक शाला में मना प्रवेशोत्सव,क्षेत्रीय विधायक हुई शामिल*

 *सिलतरा शासकीय प्राथमिक शाला में मना प्रवेशोत्सव,क्षेत्रीय विधायक हुई शामिल* 



    सुरेन्द्र जैन/ धरसीवा

शासकीय प्राथमिक शाला सिलतरा के शाला प्रांगण मे संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया जिसमे मुख्य अतिथि विधायक श्रीमती अनीता योगेन्द्र शर्मा, विशेष अतिथि  श्रीमती डोमेशवरी वर्मा जिला पंचायत अध्यक्ष रायपुर, रामकुमार वर्मा  सरपंच ग्रा पं सिलतरा एवं मा शा सिलतरा के एसएमसी अध्यक्ष दीपक वर्मा  प्रा शा की एसएमसी के  उपाध्यक्ष  द्वारिका साहू अन्य सदस्य मनीष वर्मा  कोमल वर्मा व शा प्रा शा सिलतरा की प्र पठाक श्रीमती बबीता जैन मा शा के प्र पा , अजय देवांगन शा उ मा शा से श्रीमती कविता देवांगन मुरेठी से प्रा पा मा  श्री मोहन पटेल नवीन प्रा शा श्री ललित साहू संकुल समन्वयक गुपेंद्र साहू सर के अलावा समस्त शालाओ के शिक्षकगण एवं बच्चे उपस्थित रहे ।





  कार्यक्रम का प्रारम्भ मुख्य अतिथि व विशेष अतिथियो द्वारा माँ सरस्वती की पूजा अर्चना से किया गया तत् पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा व अन्य अतिथियो द्वारा समस्त शालाओ सेआऐ  नव प्रवेशी बच्चो तिलक लगाकर  मुँह मीठा कराकर व पाठ्य पुस्तक व गणवेश प्रदान कर किया गया साथ ही मुख्य अतिथि द्वारा बच्चो को उद्बोधन कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई तत् पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा शा प्रा शा सिलतरा  के स्मार्ट टीवी का उद्घाटन किया गया व इस अवसर पर शाला प्रागण मे वृक्षारोपण का कार्य भी संपन्न अतिथियो के करकमलो द्वारा किया गया।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads