अभनपुर बस्ती पारा क्षेत्र में अवैध मुरम खनन पर किया खनिज विभाग द्वारा कार्यवाही, जागरूक लोगो ने किया था शिकायत, वैसे खनिज विभाग के अधिकारी झांकने तक भी नही पहुचते, अभनपुर क्षेत्र बना अवैध मुरम खनन क्षेत्र - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

अभनपुर बस्ती पारा क्षेत्र में अवैध मुरम खनन पर किया खनिज विभाग द्वारा कार्यवाही, जागरूक लोगो ने किया था शिकायत, वैसे खनिज विभाग के अधिकारी झांकने तक भी नही पहुचते, अभनपुर क्षेत्र बना अवैध मुरम खनन क्षेत्र

 अभनपुर बस्ती पारा क्षेत्र में अवैध मुरम खनन पर किया खनिज विभाग द्वारा कार्यवाही, जागरूक लोगो ने किया था शिकायत, वैसे खनिज विभाग के अधिकारी झांकने तक भी नही पहुचते, अभनपुर क्षेत्र बना अवैध मुरम खनन क्षेत्र



अभनपुर

 अभनपुर क्षेत्र में मुरम माफिया जहा तहाअवैध मुरम खनन कर अपना कार्य किये जा रहे ।एक ओर जहां पंचायत प्रतिनिधियों  को  भरपुर कमिशन देकर अपना कब्जा जमाया हुआ हैं तो कही खनिज विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से भी इंकार नही किया जा सकता। वर्तमान में अभनपुर के समीप जहा गिरोला में अभनपुर से  कठिया सड़क मार्ग में अंधाधुन मुरम खुदाई किये जा रहे है जो सड़क से महज 60 से 70 फिट की दूरी पर गहरी खाईनुमा गढ्ढा किया गया है जिस पर खनिज विभाग के जिम्मेदार अधिकारी झांकने तक भी नही पहुचे।

वही अभनपुर के बस्ती में बेहदम खुदाई पर जागरुक लोगो द्वारा बार बार फोन कर शिकायत पर अधिकारियों द्वारा कार्यवाही कर 2 चैन माउंटेन और 2 हाइवा पर कार्यवाही किया है।

चुकी खनन स्थल नगर पंचायत अभनपुर क्षेत्र का हैं तो नगर पंचायत के जिम्मेदार अधिकारी अपना कर्तव्य निर्वहन पर आखिर क्या किया .. ? यह भी एक प्रश्न हैं तो वही नगर पंचायत के जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों द्वारा अपनी सजगता भी दिखाई नही दिया और स्वतंत्र रूप से मुरम माफिया को सहयोग देता रहा।

आपको यह भी बता दे कि रेल लाइन बनाने वाले ठेकेदार द्द्वारा जहा तहा क्षेत्र में अवैध मुरम खनन कर सरकार को रायल्टी मिलने वाले राशि को सेंध किया जा  रहा है तो खनिज विभाग के अधिकारी आखिर कहा रहते हैं...? क्या लोगो द्वारा शिकायत पर ही कार्यवाही करना है कि क्षेत्र में अपना ड्यूटी पर अमल लाना हैं...?

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads