ब्रह्माकुमारीज नगरी के तत्वधान में गांधी उद्यान में योग दिवस का कार्यक्रम
ब्रह्माकुमारीज नगरी के तत्वधान में गांधी उद्यान में योग दिवस का कार्यक्रम
नगरी
आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में ब्रह्माकुमारीज नगरी के तत्वधान में गांधी उद्यान नगरी में योग दिवस का कार्यक्रम आयोजित हुआ*l
उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्रह्माकुमारी माधुरी बहन, श्रीमती दिनेश्वरी बहन (अध्यक्ष जनपद पंचायत नगरी ) श्रीमती आराधना शुक्ला जी (अध्यक्ष नगर पंचायत नगरी ) श्री नंद यादव जी (पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत नगरी एवं अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग) डॉ. कुलदीप साहू (दंत चिकित्सक) श्री मुकेश सोन श्रीमती बी. यदु (योग ट्रेनर) श्रीमती शशि बंसौर (योग ट्रेनर) श्रीमती आभा श्रीवास्तव व ब्रम्हाकुमारी केसर बहन व बड़ी संख्या में संस्था के भाई बहनों व बच्चे उपस्थित थे l*
*कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व योग डांस से हुआ कार्यक्रम में श्रीमती बी. यदु व श्रीमती शशि बंसौर (योग शिक्षिका) ने व्यायाम योगिक, जोगिंग व योगासन के लाभ बताते हुए अभ्यास कराया l*
*उक्त कार्यक्रम में संचालिका ब्रम्हाकुमारी माधुरी दीदी ने कहा कि हम शरीर को स्वस्थ रखने के लिए वॉकिंग जिम व्यायाम योग आसन आदि करते हैं उसी प्रकार मन को स्वस्थ व शांत, एकाग्र, प्रसन्न व शक्तिशाली बनाने के लिए योग जरूरी है* *योग का अर्थ है जोड़ व संबंध मन की तार ईश्वर से जोड़ना और उन्हें याद करना ही राजयोग हैl* *हमें केवल एक ही दिन योग नहीं करना है बल्कि तन-मन स्वस्थ रखने के लिए रोज राज योग व योगाभ्यास करना चाहिए lउन्होंने आगे कहा कि भारत देश में प्राचीन राज्यों की महत्ता पूरे विश्व में प्रसिद्ध है ब्रह्माकुमारीज में दिखाए जाने वाले राज्यों को सीखने सेवा केंद्र में आने की सभी से अपील की*
*साथ ही श्रीमती आराधना शुक्ला जी ने योग दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत के ऋषि मुनियों के द्वारा योग तपस्या एवं साधना किया जाता था l उनके द्वारा सिखाएं योग हमें अवश्य करना चाहिए l इसी तारतम्य में श्रीमती दिनेश्वरी नेताम जी ने योग दिवस की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की कार्यक्रम का संचालन ब्रह्माकुमारी निशा बहन ने किया और अंत में उक्त कार्यक्रम के आभार प्रदर्शन संस्था के ब्रह्माकुमार नंद यादव जी ने किया l*

