ग्राम कुर्रा से राजिम महानदी पुल तक फोरलेन सड़क निर्माण शुभारंभ के लिए रतिराम साहू ने लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू को किया धन्यवाद ज्ञापित - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

ग्राम कुर्रा से राजिम महानदी पुल तक फोरलेन सड़क निर्माण शुभारंभ के लिए रतिराम साहू ने लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू को किया धन्यवाद ज्ञापित

 ग्राम कुर्रा से राजिम महानदी पुल तक फोरलेन सड़क निर्माण शुभारंभ के लिए रतिराम साहू ने लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू को किया धन्यवाद ज्ञापित



गोबरा नवापारा

ग्राम कुर्रा से राजिम महानदी पुल तक फोरलेन सड़क निर्माण शुभारंभ के लिए रतिराम साहू ने लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू को धन्यवाद ज्ञापित कर नगर वासियों की ओर से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नवापारा से राजिम का मार्ग फिंगेश्वर महासमुंद गरियाबंद देवभोग के लिए एक प्रमुख मार्ग हैं जहां सीधे रायपुर नवापारा से सैकड़ों की संख्या में न केवल यात्री गाड़ियां संचालित होती है बल्कि सैकड़ों की संख्या में मालवाहक बड़े वाहन भी चलते हैं सड़क की चौड़ाई नहीं होने के कारण नवापारा नगर से राजिम  पुल तक अनेकों बार बड़ी-बड़ी दुर्घटनाएं हो चुकी है जिसमें कईयों की जाने जा चुकी हैं साथ ही बड़ी संख्या में वाहनों के आवागमन के चलते धूल भी काफी उड़ता है जिससे लोग हमेशा परेशान रहते हैं लेकिन अब यह मार्ग फोरलेन होने से सड़क दुर्घटनाओं में विराम लगेगा और वही धूल से भी राहत मिलेगी |

       रतिराम साहू ने कहा कि नगर वासियों के जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कुर्रा  से महानदी पुल तक फोरलेन सड़क मार्ग के लिए 22.58 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की है जिसके लिए नवापारा नगर एवं क्षेत्र के लोगों ने उन्हें अपनी शुभकामनाएं देते हुए आभार व्यक्त किया है | रतिराम साहू ने कहा कि प्रदेश में कोरोनावायरस के संकट काल में भी लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने निर्माण कार्य को प्रभावित नहीं होने दिया जन सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए लोक निर्माण द्वारा लगातार कार्यरत रहे |

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads