*विद्युत विभाग की लापरवाही से एक मवेशी की मौत---मगरलोड* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*विद्युत विभाग की लापरवाही से एक मवेशी की मौत---मगरलोड*

विद्युत विभाग की लापरवाही से एक मवेशी की मौत

राजेन्द्र साहू मगरलोड
 ग्राम राजपुर में विद्युत विभाग की लाफरवाही से एक मवेशी की घटनास्थल में मौत हो गई।वही दो मवेशियों की जान ग्रामीणों की सतकर्ता से बचा ली गई। गुरूवार की सुबह  राजपुर के बस स्टैंड के चौक स्थित बिजली की खंभा के ऊपरी हिस्से  टूटा हुआ है ।बारिश में बिजली खंभे के पास से गुजर रही तीन मवेशी करेंट के सम्पर्क में आ गए जिसमे एक मवेशी की घटना स्थल में मौत हो गई । बाकी दो मवेशियों को  करेंट के सम्पर्क आने से तड़पता देख ग्रामीणों ने तुरंत डीओ से लाइन बंद किया जिससे उनकी जान बच गई।
ग्रामीण कोमल साहू,खूबलाल, हरीश ,यादराम,राजू  ने बताया कि बिजली खंभे के ऊपरी हिस्से पहले से टूटा हुआ था जिसे बदलकर दूसरे खंभे लगाने कई बार विधुत विभाग को बोला गया था पर ध्यान नहीं दिया गया। विभाग की अनदेखी कारण घटना घटित हुआ है। बस स्टैंड के पास  लोगों का सुबह शाम बैठना होता है ।ग्रामीणों ने तत्काल  बिजली खंभा को बदलने की मांग की है।
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads