सरकार द्वारा लाखो के गौठान निर्माण के बाद भी गाये सड़को में ,भ्रस्ट अधिकारियों और पंचायत जनप्रतिनिधियों द्वारा फर्जी बिल लगाकर लाखो की सरकार को चपत
सरकार द्वारा लाखो के गौठान निर्माण के बाद भी गाये सड़को में ,भ्रस्ट अधिकारियों और पंचायत जनप्रतिनिधियों द्वारा फर्जी बिल लगाकर लाखो की सरकार को चपत
अभनपुर
सरकार द्वारा जोर शोर से रायपुर जिले के आरंग क्षेत्र के बेहार से शुरू किए गोधन न्याय योजना कि शुरुवात किया गया जिसके तहत जिले के अनेक गांवो में लाखों रुपये की लागत से गौठान निर्माण किया गया हैं। साथ ही गायो की उचित देखभाल के लिये जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में लाखों रुपये की लागत से न्याय योजना के तहत गौठान निर्माण कराया गया है। पर लाखो के गौठान निर्माण में गायो की उचित देखभाल नही हो रहा है। पर पंचायत जनप्रतिनिधियों के साथ साथ जनपद पंचायत के अधिकारियों की मिलीभगत से लाखों रुपये की भ्र्ष्टाचार को अंजाम देने की जानकारी मिली है।
आपको बता दे कि अभनपुर जनपद पंचायत के अंतर्गत अनेक गांवो में गौठान निर्माण का कार्य किया गया है। जिसमे जनपद पंचायत अभनपुर के गौठान निर्माण के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा ग्राम पंचायत प्रतिनिधियो द्वारा आपसी सांठगांठ से लाखों की चपत फर्जी बिल लगाकर किया गया है।
साथ ही यह भरस्टाचार मनरेगा शाखा के दयानंद देवांगन द्वारा अपने कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी के नाम पर अनेक पंचायतों में बिल लगाकर किया गया है । जिसके नाम पर दुकान ही नही है और लाखों रुपये का बिल लगाकर शासकीय मद से राशि आहरण किया गया है।
इसकी शिकायत रायपुर कलेक्टर,जिला पंचायत सीईओ,अभनपुर एसडीएम निर्भय साहू और जनपद पंचायत अभनपुर सीईओ राजेन्द्र कुमार वर्मा को किया गया है। अब देखना है कि उक्त शिकायत पर क्या कार्यवाही करता है??
वही अभनपुर जनपद कार्यालय में कार्यरत करारोपण अधिकारी पच्चीसों साल से चिपके हुए है जो जांच के नाम पर पंचायतों में भ्र्ष्टाचार को अंजाम दे रहे है।
पर भ्रस्ट करारोपण अधिकारियों को कार्यालय में पदस्थ अधिकारियों के सरक्षण के चलते अपने कार्यों को अंजाम दे बरसो से चिपके ही है।
