विद्यार्थी जीवन मे खेलो का महत्व पर कार्यशाला का आयोजन
विद्यार्थी जीवन मे खेलो का महत्व पर कार्यशाला का आयोजन
गरियाबंद
-गरियाबंद विकासखंड के अंतर्गत शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय पीपरछेड़ी में विद्यार्थी जीवन मे खेलो का महत्व पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।जिसमें विद्यार्थियों को अंतररष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी एवम कोच श्री सूरज राव महाडिक ने खेल के महत्व और खेल से होने वाले शारीरिक मानसिक विकास के बारे में जानकारी दी,ताकि विद्यार्थियों में खेल के प्रति रुचि पैदा हो और अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग एवम नशा मुक्त रहे।उक्त कार्यशाला संचालन व्याख्याता श्री ओम प्रकाश वर्मा एवम समापन संबोधन श्री दिनेश निर्मलकर ने किया।इस कार्यशाला को सफल बनाने में संस्था के प्राचार्य श्री बसंत त्रिवेदी जी,श्री के. पी. साहू श्री हरि नारायण यादव,श्री दीपक गवली,श्री किरण दीवान ,श्री वीरेंद्र कुमार सिन्हा,चंद्र कुमार कश्यप ,श्री हेमंत दाऊ, श्रीमती नूतन साहू,श्रीमती योगेश्वरी यादव,श्री चंद्रहास उइके,श्री हितेंद्र सिन्हा, श्री चंद्रहास जांगड़े,श्री पुरुषोत्तम ध्रुव आदि के मुख्य भूमिका रही।